jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

‘बैटल ऑफ गलवान’ रियल हीरोज को सम्मान देने का प्रयास: चित्रांगदा सिंह

मुंबई। बालीवुड सुपर स्टार सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल एक युद्ध पर नहीं, बल्कि उन रियल हीरोज को सम्मान देने का प्रयास है जिनकी कहानियां अक्सर अनकही रह जाती हैं। चित्रांगदा सिंह का कहना है कि इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी भावनात्मक गहराई और सशक्त थीम है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए इस फिल्म से जुड़ने की प्रेरणा इसकी कहानी रही। आर्मी बैकग्राउंड से आने के कारण मैं इन भावनाओं को बेहतर समझती हूं। मैंने इस घटना के बारे में पहले काफी पढ़ा और सुना है, इसलिए जब मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो यह मेरे लिए गर्व की बात थी।” अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिल्म में अपने किरदार को केवल एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी मानती हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर चित्रांगदा ने कहा कि सलमान का किसी भी प्रोजेक्ट में होना उसे खुद-ब-खुद भव्य बना देता है।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किया जा रहा है और पूरी टीम इसे लेकर बेहद समर्पित है। उन्होंने कहा, “सलमान खान जिस फिल्म से जुड़ते हैं, वहां माहौल पूरी तरह प्रोफेशनल और प्रेरणादायक हो जाता है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे हर हाल में बताया जाना चाहिए।” हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडिया गेट के सामने चित्रांगदा सिंह की एक तस्वीर साझा करते हुए उनका फिल्म में स्वागत किया था। पोस्ट में लिखा गया था, “सादगी और शालीनता का रूप, चित्रांगदा सिंह का बैटल ऑफ गलवान की टीम में स्वागत है।” इससे पहले, अभिनेत्री ने अपनी पिछली फिल्म ‘रात अकेली है-2’ के अनुभव साझा करते हुए बताया था कि उसमें उन्हें एक शॉट के लिए 28 रीटेक देने पड़े थे, जो उनके करियर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव था