jhankar
ब्रेकिंग
गुवाहाटी के पॉश होटल में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, महिला सहित 5 की मौत, आरोपी 1 घंटे में ग... छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल - भोपाल रेफर खेत में सिंचाई के दौरान मजदूर की मौत मारपीट के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,पीडि़त परिवार से मंगवाई माफी हरदा में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क, दिन में तेज धूप - रात में हल्की ठंड ₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग

देवास/MP : मतदान अभिकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण ही जीत की आधारशिला – विधायक शर्मा

मतदान अभिकर्ताओं का किया सम्मान –

अनिल उपाध्याय, देवास/MP : भारतीय जनता पार्टी नेमावर मंडल द्वारा सम्मान कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में 5 मतदान केंद्रों के 10 मतदान अभिकर्ता का सम्मान स्मृति चिन्ह व दुपट्टा पहनाकर विधायक ने सम्मान किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा, कि मतदान अभिकर्ता मतदान के दिन सुबह से लेकर शाम तक पार्टी के लिए मतदान केन्द्र के अंदर पार्टी के लिए ईमानदारी से मतदान में लगा रहता है। वह भूख-प्यास की चिंता करे बगैर सुबह 5 बजे से पेटी बंद होने के बाद ही रात 8 बजे तक कार्य करता रहता है। उसका पार्टी के प्रति उस दिन का समर्पण ही जीत की आधारशिला है। इस अवसर पर हम उन सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने टेबल से लेकर एक-एक वोटर को मतदान कराने का कार्य किया।

- Install Android App -

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष जगदीश सोनी, जनपद सदस्य गोलू तिवारी, प्रवीण हथेल, पूर्व सरपंच दिग्पालसिंह तोमर, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जगदीश पटेल, पार्षद, मतदान अभिकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Harda News: ग्राम गहाल के ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई, शराब चरस गांजा बेचने वाले आपराधिक व्यक्ति के कारण युवाओं का भविष्य खतरे में, दबंगों ने सरकारी जमीन, गरीबों के मकान पर कर लिया कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार! कार्यवाही की मांग की!