jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

अनूपपुर : मालगाड़ी में ओवरलोड कोयला बिजली के तार से टकराया, हुए धमाके

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर रेलवे स्टेशन में सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां चलती मालगाड़ी में कई विस्फोट  हुए। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से कई ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ। दुर्घटना कोयला  ओवरलोड होने के कारण हुई। जानकारी के अनुसार अनूपपुर रेलवे स्टेशन में बिलासपुर की ओर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी, जिसमें ओवरलोड कोयला होने के कारण ऊपर फैली हाई टेंशन लाइन में छू गई। इस कारण से स्टेशन परिसर पर ही विस्फोट होने लगा और चारों ओर बिजली की चिंगारी दिखाई देने लगी।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह घटना घटी उसी दौरान स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर एक में रीवा चिरमिरी पैसेंजर खड़ी हुई थी और यात्री भी वहीं पर आवागमन कर रहे थे। गनीमत रही की मालगाड़ी दूसरी पटरी पर गुजर रही थी। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में गाड़ी के ऊपर तेज चिंगारी आग के रूप में चारों ओर फैलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, आनन-फानन में रेल कर्मियों ने कोयले से ओवरलोड मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया।