jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

हंडिया : धार्मिक नगरी हंडिया में संत श्री गोपाल नंद गिरी जी महाराज का भव्य स्वागत, रिद्धनाथ घाट से नाव द्वारा नाभिकुंड पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन,,,,

हंडिया।25 जनवरी को टिमरनी में आयोजित होने वाले गुरु दीक्षा एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री गोपाल नंद गिरी जी महाराज (निषाद), श्रीधाम वृंदावन का आज धार्मिक नगरी हंडिया में आगमन हुआ। जैसे ही संत श्री हंडिया बस स्टैंड पर पहुंचे, हंडिया निवासी राहुल माली एवं उनके मित्र मंडल द्वारा पुष्पहार पहनाकर, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात संत श्री सर्वप्रथम प्रसिद्ध श्री रिद्धनाथ घाट पहुंचे, जहां पंडित अभिषेक शर्मा द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया गया। तत्पश्चात संत श्री नाव द्वारा मां नर्मदा के पावन नाभिकुंड पहुंचे, जहां भी पंडित अभिषेक शर्मा के आचार्यत्व में मां नर्मदा का पूजन-पाठ एवं आरती संपन्न हुई।

- Install Android App -

इस अवसर पर संत श्री गोपाल नंद गिरी जी महाराज ने मां नर्मदा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां नर्मदा सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं, जिनकी आराधना से मानव जीवन में शांति, सद्भाव एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजन कार्यक्रम के दौरान समाजजन, श्रद्धालु एवं समिति पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि संत श्री 25 जनवरी, रविवार को टिमरनी में कहार समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित गुरु दीक्षा एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।