jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

हंडिया : मां नर्मदा जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपदान व महाआरती, दीपों से जगमगाया सड़क घाट,,,

हंडिया।मोक्षदायिनी मां नर्मदा माई की जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर आज शाम सड़क घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। मां नर्मदा के पावन तट पर दीपदान एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां के चरणों में आस्था अर्पित की।

जैसे ही संध्या आरती का समय हुआ, श्रद्धालुओं ने आटे के दीप प्रज्ज्वलित कर मां नर्मदा की गोद में प्रवाहित किए। सैकड़ों दीपों की लौ से पूरा घाट दीपमालाओं की तरह जगमगा उठा और वातावरण “हर-हर नर्मदे” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय माहौल में मां नर्मदा की महाआरती संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने समान रूप से भाग लिया।

- Install Android App -

आयोजन समिति के कैलाश खत्री ने बताया कि यह दीपदान कार्यक्रम मां नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे महोत्सव के दौरान प्लास्टिक व पन्नी का उपयोग न करें तथा मां नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने का संकल्प लें।

पूर्व संध्या के इस आयोजन ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि दीपदान और आरती से मां नर्मदा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शनिवार एवं रविवार को आयोजित होने वाले मां नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।