jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

ग्वालियर : आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुरैना में हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को पकड़ने गई ग्वालियर पुलिस टीम पर हमला हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें एक सिपाही घायल है। मामला जनकपुर गांव का है।

- Install Android App -

दरअसल, ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या की कोशिश करने के मामले में आरोपी मुरैना के जनकपुर गांव में है। सूचना मिलते ही टीम दबिश देने पहुंची। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से सिपाही अनिल सिंह तोमर घायल हो गया। जिसे ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिसकर्मी की हालत खतरे से बाहर है।