jhankar
ब्रेकिंग
कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा... आज का राशिफल – 25 मई 2026, सोमवार गंगा दशहरा 2026: मोक्षदायिनी मां गंगा का अवतरण पर्व मध्य प्रदेश का मौसम आज 25 मई 2026, सोमवार MP में नौतपा का कहर शुरू, 4 जिलों में रेड अलर्ट

इंदौर में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, इनमें तीन लड़की और एक लड़का

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है, यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जन्म लेने वाले सभी बच्चे स्वस्थ है, इनमें तीन लड़कियां तो वहीं एक लड़का शामिल है। हालांकि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डाक्टरों ने बच्चों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है।

- Install Android App -

बच्चों का वजन नॉर्मल से कम
जानकारी के मुताबिक महिला की डिलीवरी क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में हुई है। एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टरों ने बताया कि चारों बच्चों का वजन कम है, लेकिन स्वस्थ हैं। इनमें तीन बच्चों का वजन 1-1 किलो हैं, जबकि चौथे संतान का वजन महज 750 ग्राम ही है।

डाक्टरों ने बच्चों को PICU में रखा
एक साथ जन्में चारों बच्चे बेहद कमजोर है, जिसको देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें PICU में रखा गया है और उनके स्वास्थ्य पर सघन निगरानी रखी जा रही है। बच्चों का वजन कम होने से डाक्टर्स चिंतित भी है। यही कारण है कि बच्चों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फ़िलहाल अस्पताल में एक साथ चार बच्चों के जन्म से यह चर्चा का विषय बनी हुई है।