jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

हंडिया : शासकीय कन्या प्राथमिक शाला हंडिया का पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया में हुआ विलय – छात्राओं व शिक्षकों का तिलक कर भव्य स्वागत !

हंडिया।शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों भौगोलिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय कन्या प्राथमिक शाला हंडिया का विलय अब शासकीय पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया में कर दिया गया है।इस अवसर पर आज विद्यालय प्रांगण में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें पीएम श्री की शिक्षिकाओं ने कन्या शाला की छात्राओं का तिलक कर परंपरागत ढंग से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान न केवल छात्राओं का बल्कि कन्या शाला से आए शिक्षकों का भी पुष्पमालाओं और तिलक के साथ अभिनंदन किया गया।विद्यालय परिवार ने इस अवसर को ‘ज्ञान और संस्कार के संगम’ के रूप में मनाया।

प्रधान पाठक जीआर चौरसिया और उपस्थित शिक्षकों ने संयुक्त रूप से बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह विलय केवल दो स्कूलों का संगम नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब बच्चियों को एक ही परिसर में प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक उत्कृष्ट शिक्षा और सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

- Install Android App -

अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी बच्चियों की पढ़ाई को लेकर चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि उन्हें सुरक्षित वातावरण, योग्य शिक्षक और आधुनिक संसाधनों के साथ पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्राएँ आपस में घुलमिल गईं और उत्साहपूर्वक नए वातावरण में पढ़ाई शुरू करने का संकल्प लिया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से न केवल शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि संसाधनों का समुचित उपयोग और छात्र-छात्राओं की संख्या में भी वृद्धि होगी।