jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

Harda: मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित

हरदा : निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतगणना 3 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि मतगणना स्थल पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके नोडल अधिकारी श्री मंयक जैन डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड रहेंगे। कंट्रोल रूम आज से आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 07577-225022 है। कंट्रोल रूम में 3 शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुबह 6 से दोपहर 1 बजे की शिफ्ट में श्री कैलाश चतुर्वेदी उपयंत्री लोक निर्माण विभाग हरदा, श्री एम.एल. शाक्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा श्री प्रेमनारायण कीर, ए.पी.सी. जिला शिक्षा केन्द्र को तैनात किया गया है। दोपहर 1 से रात्रि 8 बजे की शिफ्ट में श्री अनिल गरिड उद्यानिकी विस्तार अधिकारी, श्री महेश मोरे, उपयंत्री लोक निर्माण विभाग तथा श्री राजेन्द्र कामले खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जबकि रात्रि 8 से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में श्री रतनलाल कुम्हार उपयंत्री लोक निर्माण विभाग, श्री सुशील गौर मत्स्य निरीक्षक व श्री मुकेश मेहता ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर 1950 पूर्ववत यथा स्थान संचालित रहेगा।