jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Harda News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण तरीके से निराकरण करायें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण तरीके से निराकरण किया जाए। शिकायत के निराकरण के लिये जिला अधिकारी आवेदक से फोन पर खुद चर्चा करें और आवश्यकता अनुसार आवेदक को कार्यालय में बुलाकर शिकायत निराकरण के संबंध में चर्चा कर व संतुष्ट कर शिकायत का निराकरण पोर्टल पर दर्ज करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को दिये। बैठक में स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, खनिज, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।