jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

Big News : भाजपा को वोट न देने पर चौकीदार की होमगार्डस ने की पिटाई

 फ्री का राशन लेते हो और भाजपा को वोट नही दिया चौकीदार की दो होमगार्डस ने मिलकर एसडीएम कार्यालय परिसर में सरेआम पिटाई की । 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र.: प्रदेश की एक घटना इस समय बहुत वायरल हो जहां बरेली जिले में एक चौकीदार की दो होमगार्डस ने मिलकर पिटाई की उसका गुनाह इतना है कि उसने बीजेपी को वोट नही किया। इसके लिए होम गार्ड ने उसे ताना मारा कि फ्री का राशन लेते हो और भाजपा को वोट नही दिया ।
एसडीएम कार्यालय परिसर में सरेआम पिटाई –

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियों दिख रहा है कि चैकीदार वीरेंद्र के साथ पिटाई की जा रही हैं। चैकीदार वीरेंद्र की शिकायत पर होमगार्ड रामपाल और वीर बहादूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है जनता को राशन मिलता है क्योकि देश के नागरिक को भोजन का अधिकार हैं। क्या भाजपा सरकार जनता पर धन खर्च उन्हे बंधक बनाना चाहती है। इन पुलिसवालों की को इतनी हिम्मत कहां से मिली कि किसी दलित भाई पर क्रूरता बरते।

 होमगार्ड ने चौकीदार को जमीन पर पटक कर  लात घूंसों रायफल की बटों से पीटा –

बता दें कि यह पूरा मामला बरेली के कस्बा नवाबगंज नगर के गांव बहोरनगला का है। यहां के निवासी वीरेंद्र कुमार नवाबगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। वीरेंद्र कुमार अपनी जमीन संबधित कार्य के लिए तहसील पहुंचे थे। होमगार्ड कमेंट कर कहा कि सरकार से फ्री का राशन लेते हो और वोट भी नहीं देते कह गाली भी देने लगे। इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।आपसी बहस मारपीट में बदल गई। दूसरे होमगार्ड ने भी चौकीदार की पिटाई शुरू कर दी। दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को तहसील परिसर के बाहर जमीन पर पटक कर लात घूंसों और रायफल की बटों से पीटा और घायल कर दिया।

- Install Android App -

लोगो की भारी भीड़ हो गई मगर किसी ने बीच बचाव नही किया –

अभी तक इस मामलें में कोई कार्यवाही न होना बहुत दुखी करता हैं। जहां पूरे देश में योगी का बुलडोजर की प्रशंसा होती अब देखते है क्या इस मामले में एक गरीबी और छोटी जाति के सरकारी कर्मचारी पर हुए अत्याचार के पर योगी सरकार क्या कदम उठाती है। दूसरे अन्य किसी पार्टी के लोगो की प्रतिक्रिया न आना भी दुर्भाग्य पूर्ण है।

हरदा : मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने वाले 04 स्कूलों पर कलेक्टर ने लगाया 2-2 लाख रु. का अर्थदंड, 15 दिन में बढ़ी हुई फीस वापस करने के निर्देश दिये कलेक्टर श्री सिंह ने

Big News : अभिभावकों को राहत तीन साल तक नही बढ़ेगी स्कूलों की फीस