jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda News: लोकसभा निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे

हरदा : भारत निर्वाचन आयोेग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले के विधानसभा क्षेेत्र हरदा व टिमरनी में 4 जून को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में मतगणना सम्पन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने मतगणना कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया को सम्पूर्ण मतगणना कार्य के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मतगणना के लिये माईक्रो आब्जर्वर्स तथा मतगणना दलों के प्रशिक्षण के लिये अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागार्जुन बी गौड़ा को दायित्व सौंपा है तथा इनके सहयोग के लिये डीआईओ एनआईसी श्री शैलेष दुबे की ड्यूटी लगाई है।

जारी आदेश अनुसार मतगणना स्थल व सम्पूर्ण हरदा शहर की कानून व्यवस्था के लिये अनुविभागीय दण्डाधिकारी हरदा श्री कुमार सानू देवड़िया को दायित्व सौंपा गया है तथा इनके सहयोग के लिये तहसीलदार हरदा व नायब तहसीलदार हरदा को तैनात किया गया है। मतगणना स्थल की बेरिकेटिंग्स, मतगणना स्थल पर गणना टेबलें, लाईट, माईक, संचार, सारणीकरण की व्यवस्था, मतगणना स्थल पर गणना एजेन्टों के प्रवेश मार्ग तय करने, अधिकारी कर्मचारियों के प्रवेश मार्ग की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिये विधानसभा क्षेत्र हरदा में डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू व विधानसभा क्षेत्र टिमरनी में श्री अशोक कुमार डेहरिया को दायित्व सौंपा गया है।

जारी आदेश अनुसार मतगणना संबंधी टेबूूलेशन कार्य, एन्कोर पोर्टल पर समस्त ऑनलाइन डाटा सम्प्रेषण कार्य, तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर उपरान्त मतगणना के परिणाम से संबंधित प्रारूप संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजे जाने वाले के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश कुमार राय व डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिवांगी बघेल को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र टिमरनी व हरदा की मतगणना उपरान्त ईवीएम मशीनों एवं अन्य सामग्री के सीलिंग कार्य के पर्यवेक्षण के लिये संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर सम्पूर्ण मतगणना भवन, कक्ष एवं परिसर में विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के लियेे अधीक्षण यंत्री एम.पी.ई.बी. श्री अनूप सक्सेना को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल पर संचार व्यवस्था, भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक के लिये संचार व्यवस्था, टेलिफोेन, एसटीओ, इंटरनेट आदि की व्यवस्था का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी टेलिफोन हरदा को सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर अस्थाई मेडिकल कैम्प लगाने के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को दायित्व सौंपा गया है। मतगणना स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, आदि की व्यवस्था के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटिदार को दायित्व सौंपा गया है।

- Install Android App -

Makdai Express 24 Social Media Handles