नेमावर/हरदा : जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर एवं विश्नोई संत आश्रम नेमावर के सहयोग से श्री जंभेश्वर मंदिर बिश्नोई संत आश्रम नेमावर में पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर संयोजक स्वामी कृष्णानंद जी ने बताया कि शिविर में आज तृतीय दिवस गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारा दिए गए उपदेश, साखी, हरजस, शब्दवाणी पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन कर अभ्यास कराया। इसके अलावा जीवन में खेलों का महत्व, शिक्षा एवं संस्कार की आवश्यकता, पर्यावरण संरक्षण का महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषय पर वक्ताओं ने चर्चा कर मार्गदर्शन दिया। बिश्नोई समाज के लिए अनिवार्य 29 नियमों की नियमावली का बच्चों को अभ्यास कराया। विभिन्न सत्रों में अतिथि वक्ता के रूप में खेल प्रशिक्षक योगेश जाणी, कुमारी कनक बेनीवाल, समाजसेवी प्रेम पवार, राजेश जाणी ने अपने विचार रखे। इस दौरान शिविर को गति प्रदान करने राजस्थान से पधारे डॉ हरिराम विश्नोई, प्राचार्य बुधराम विश्नोई, प्रोफेसर सुरेश स्याग, जाम्भाणी साहित्य अकादमी के संगठन सचिव पूनमचंद पवार, शिविर प्रभारी रामसुख बेनीवाल, सह प्रभारी अमृतलाल पूनिया, शिविर शिक्षक के रूप में दिनेश सारन, मनमोहन पंवार, सुनिल स्याग, ईश्वर विश्नोई स्याग, किशन खिलेरी, जगदीश स्याग, शेखर साऊ उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ...
आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका
बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...
आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान, रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि...
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि...
अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा : रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
