jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda Big newa: झोलाछाप डॉक्टर को 7 साल का कारावास, गलत इंजेक्शन लगाने से क्लीनिक में महिला की हुई थी मौत,

हरदा: जिले की रहटगांव तहसील मुख्यालय पर एक झोलाझाप डॉक्टर को न्यायलय ने सात साल की सजा व दो लाख का जुर्माना लगाया।

पूरा मामला वर्ष 2021 का है। वनग्राम गोराखाल निवासी उषा पति सीता राम गौलान (51) वर्ष सर्दी खांसी का इलाज कराने निजी डॉक्टर के पास 27 दिसंबर 2021 को रहटगांव आई थी। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। झोलाछाप डॉक्टर वी एस तंवर (बीईएमएस) के निजी क्लीनिक पर उसे इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाया गया।

उसके बाद उसके मुंह से सफेद झाग आ गया जिसके बाद कुछ ही देर में महिला की मृत्यु हो गई। इस मामले में रहटगांव थाने में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

- Install Android App -

जिला अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने बताया कि वीर सिंह पिता रामलाल तंवर (52) साल निवासी नजरपुरा थाना रहटगांव के पास एलोपैथिक पद्धति से उपचार करने का कोई भी वैद्य लाइसेंस नही था। इसके बावजूद भी इसके मृतिका उषा बाई का उपचार किया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

इस मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी वीरसिंह पिता रामलाल तंवर को दोषी पाते हुए धारा 304 भाग 2 भादवि में 7 वर्ष का सश्रम कारावास व 2 लाख रुपए का अर्थदंड व म०प्र० राज्य आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1956-1958 की धारा 24 में 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 5 हजार रुपए का अर्थदंड से दंडित किया।

हरदा : रहटगांव में पुलिस ने देर रात झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को सील किया