jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda News: परशुराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन युवा इकाई ने आयोजित किया रक्तदान शिविर,26 यूनिट किया रक्तदान,आज होगा भगवान परशुराम का पूजन, अभिषेक

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित चार दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को युवा इकाई द्वारा सिटी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष पं. आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,महामंत्री सुनील तिवारी,युवा इकाई प्रभारी संदीप स्वामी,युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित ने किया।युवा इकाई सचिव अमित दुबे ने बताया कि सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलने वाले शिविर के दौरान 26 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित ने बताया कि प्रबंधन ने सामाजिक बंधुओं को उनके सेंटर से ब्लड मुहैया कराने में प्रतिबद्धता व्यक्त की है।वहीं सिटी ब्लड सेंटर के डायरेक्टर आशीष राव ने बताया कि सेंटर पर रक्तदान के बाद आवश्यक लोगो को सहयोग किया जायेगा।

युवा इकाई कार्यकारी अध्यक्ष शुभम शर्मा ने कहा कि सभी बड़ो की प्रेरणा से रक्तदान कर सुखद अनुभव हुआ है।इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,लोकेश शर्मा,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया,सचिव अदिति गुरु,प्रीति शर्मा,युवा इकाई संरक्षक सौरभ तिवारी,प्रभारी संदीप स्वामी,अनुराग पांडे,नवीन शर्मा,तुषार शुक्ला सहित समाजजन उपस्थित थे।
महिला इकाई द्वारा बाविसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में दोपहर 3 बजे से किशोरी बालिकाओं के लिए डांस,फैंसी ड्रेस,कलश सजाओ प्रतियोगिताएं हुई।

- Install Android App -

आज होगा भगवान परशुराम का पूजन ,अभिषेक,विष्णु सहस्रनाम पाठ एवं गौ पूजन –

सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि बड़ा मंदिर में सुबह 8 बजे से भगवान परशुराम का पूजन,अभिषेक,महाआरती होगी।कार्यक्रम के संयोजक,गौ सेवक नितेश बादर ने बताया शाम को गोधूली बेला में समाजजन दयोदय गौशाला पहुंचकर गौपूजन एवं आरती करेंगे।शाम को 7 बजे से बड़ा मंदिर में विराट विष्णु सहस्रनाम मंडल द्वारा विष्णु सहस्रनाम पाठ होगा।सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।