jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

पुराने मामले में गिरफ्तार सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली। पटना में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें मंदिरी स्थित घर से कई घंटे की मशक्कत के बाद हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। बताया गया कि उन्हें लंबे समय तक स्ट्रेचर पर लेटा कर रखा गया और बेड उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए पटना मेडिकल भेजा गया।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि गिरफ्तारी करीब तीन दशक पुराने मामले से जुड़ी है। यह मामला गर्दनीबाग थाने में 1995 में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनका मकान धोखे से किराए पर लेकर सांसद कार्यालय बना दिया गया और यह तथ्य किराए के समय छुपाया गया। कोर्ट में लगातार पेश नहीं होने के कारण पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, फिर इश्तेहार चस्पा करने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी पेशी नहीं होने पर कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का अंतिम आदेश दिया और कार्रवाई तेज हो गई।

गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका थी कि पुलिस उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। उनका कहना था कि वे सीधे कोर्ट जाएंगे और पुलिस स्टेशन नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस सिविल ड्रेस में आई और उनके साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया। फिलहाल पुलिस उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए ले गई। ताजा कार्रवाई को राज्य की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है और मामले पर सभी की नजर है।