औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच था। बुधवार गुरुवार को अस्पताल में करीब 200 लोग लू के प्रभावित भर्ती हुए थें|
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिहार : इस समय भीषण गर्मी और लू कहर जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगतार लोगो को सावधान किया जा रहा है। भीषण गर्मी और लू के चलते बिहार राजस्थान दिल्ली और मप्र में कई लोगो की मौत होने की खबर मीडिया में लगातार आ रही है। अभी जो खबर मीडिया में चल रही है कि बिहार में विगत दिनों 92 लोग अचानक गर्मी से परेशान होकर चक्कर खाकर गिरे जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया था | जिनमें अधिकांश स्कूली छात्र छात्राएं और शिक्षक थें।
लू लगने से 12 लोगों की मौत –
ऐसे ही गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद में लू लगने से 12 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच था। बुधवार गुरुवार को अस्पताल में करीब 200 लोग लू के प्रभावित भर्ती हुए थें। इनमें से 5 की तो इलाज के दौरान और 7 लोगो की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।इन हादसों से सबक लेना जरुरी हैं।लोगो को घर से बाहर बिलकुल नही निकलना चाहिए और अधिक से अधिक पानी और ककड़ी तरबूज आदि का सेवन करे। बिमार होने पर तुरंत ओआरएस का घोल,नींबू पानी का सेवन करें तुरंत नजदीकि चिकित्सक को दिखाऐं क्योकि छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
👇इन्हें भी पढ़ें👇
School Holidays: भीषण गर्मी के चलते हरियाणा सरकार का अहम फैसला, गर्मियों की छुट्टियों में किया बदलाब
PM Mudra Yojana 2024: सरकार दे रही है 10 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करें आवेदन
School Holidays: भीषण गर्मी के चलते हरियाणा सरकार का अहम फैसला, गर्मियों की छुट्टियों में किया बदलाब
School Holidays: भीषण गर्मी के चलते हरियाणा सरकार का अहम फैसला, गर्मियों की छुट्टियों में किया बदलाब
RTE Free Admission 2024: 50% रिक्त सीटों पर चौथे चरण की एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू

