jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

बांग्लादेश को ICC ने टी-20 वर्ल्डकप से बाहर किया, अब स्कॉटलैंड टूर्नामेंट खेलेगा

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर कर दिया है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश की मांग थी कि उनके मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था और कहा था कि शेड्यूल और सारी तैयारियां हो जाने के बाद ये मुमकिन नहीं है।

अब आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया है। ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की टीम बांग्लादेश की जगह लेगी जहां वेस्टइंडीज, नेपाल, इटली और इंग्लैंड से उसे मुकाबले खेलने होंगे।

मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज किए जाने के बाद से ही बांग्लादेश आईसीसी से मांग कर रहा था कि उसके मैच शिफ्ट करके श्रीलंका में कर दिए जाएं, क्योंकि भारत में उनके खिलाड़ियों को सुरक्षा का खतरा है। जबकि आईसीसी ने ऐसे किसी भी खतरे के ‘बहाने’ को खारिज कर दिया था। बीसीबी का कहना था कि आयरलैंड का ग्रुप बदलकर उसे ग्रुप सी में शिफ्ट किया जा सकता है। लेकिन, आईसीसी ने ऐसी किसी भी मांग को मानने से इनकार कर दिया था।

- Install Android App -

वेन्यू शिफ्ट करने की बीसीबी की मांग पर आईसीसी की मीटिंग में वोटिंग कराई गई, जहां बांग्लादेश की मांग 14-2 से खारिज कर दी गई.।आईसीसी ने तब बीसीबी को चेताया था कि वे भारत नहीं आते हैं तो दूसरी टीम को मौका दे दिया जाएगा।

फिर भी बांग्लादेश की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने आईसीसी पर अन्याय करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है कि बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी।

बांग्लादेश को करोड़ों का नुकसान
अब देखना है कि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार करने के बाद आईसीसी क्या कोई आर्थिक जुर्माना भी लगाएगा। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के इनकार करने के बाद से उसे आईसीसी के रेवेन्यू से हाथ धोना पड़ सकता है। इसके अलावा, ब्रॉकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप की कमाई भी उसे नहीं मिल पाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी से पंगा लेने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को करीब 27 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम नुकसान हो सकता है।