jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Khandwa News: सद्भावना मंच ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म दिवस

खंडवा : माली कुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में सोमवार को मंच सदस्यों व्दारा हिंदू धर्म रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म दिवस मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में मनाया गया। यह जानकारी देते हुए निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर समस्त सदस्यों द्वारा गगन भेदी नारों के मध्य माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि शिवाजी महाराज शाहजी भोंसले और जीजा बाई के पुत्र थे। उन्हें पूना में उनकी माँ और काबिल ब्राहमण दादाजी कोंडा-देव की देखरेख में पाला गया जिन्होंने उन्हें एक विशेषज्ञ सैनिक और एक कुशल प्रशासक बनाया था। छत्रपति शिवाजी महाराज निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान राजाओं में से एक हैं। वही मंच उपाध्यक्ष श्री आनंदसिंह तोमर ने कहा कि उनकी युद्ध प्रणालियाँ आज भी आधुनिक युग में अपनायीं जातीं हैं। उन्होंने अकेले दम पर मुग़ल सल्तनत को चुनौती दी थी। स्पष्ट है कि वे एक न केवल एक कुशल सेनापति, एक कुशल रणनीतिकार और एक चतुर कूटनीतिज्ञ था बल्कि एक कट्टर देशभक्त भी थे। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए बड़े मुग़ल शासक से भी युध्द किया। इस दौरान डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, सुरेंद्र गीते, सुनील चौरे उपमन्यु, दीपक चाकरे, एमएम कुरेशी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, राजेश पोरपंथ, ओम पिल्ले, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपने विचार रखें।

________________________________

- Install Android App -

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –