jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Khategaon News: नर्मदा नदी के इस घाट पर टूरिस्‍ट ट्रेवलर बस से पहुंची खनिज विभाग की टीम 28 ट्रैक्टर ट्राली किये जप्त ! मचा हड़कंप

अनिल उपाध्याय, खातेगांव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण तथा ओवरलोडिंग पर देवास जिले में कार्यवाही लगातार जारी है। सतवास तहसील के फतेहगढ़ घाट पर रेत के अवैध उत्खन्न के खिलाफ प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्‍त रूप से कार्रवाई कर 28 ट्रैक्टर ट्राली जब्‍त किये है।

SDM कन्‍नौद श्री प्रवीण प्रजापति ने बताया कि प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्‍त टीम ने फतेहगढ़ घाट पर रेत के अवैध उत्खन्न पर संयुक्‍त रूप से कार्रवाई कर 28 ट्रैक्टर ट्राली जब्‍त किये गये। ट्रैक्टर ट्रालियां सतवास थाने पर अभिरक्षा में खडे किये गये हैं। जप्‍त ट्रेक्‍टरों के प्रकरण बनाकर जिलास्‍तर पर भेजे जायेंगे। उन्‍होंने बताया कि टीम लगातार फतेहगढ़ घाट पर रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि कार्रवाई के लिए टीम टूरिस्‍ट ट्रेवलर बस से पहुंची। अवैध उत्‍खन्‍न करने वाले ट्रेक्‍टर वालों का नेटवर्क में मेन रोड से लेकर अन्‍दर हर 100 मीटर की दूरी पर एक व्‍यक्ति खडा रहता है, जो की आगे मेसेज करता है कि कार्रवाई के लिए कोई आ तो नहीं रहा है। इसलिए टीम टूरिस्‍ट ट्रेवलर बस से पहुंची और कार्रवाई कर 28 ट्रैक्टर ट्राली जब्‍त किये गये।

- Install Android App -

जिले में किसी भी प्रकार के खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जायेगी। खनिजों अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों की मशीनें एवं डम्पर, टै्रक्टर ट्राली न केवल जब्त की जाएंगी बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद श्री प्रवीण प्रजापति, तहसीलदार श्री हरिओम ठाकुर, माइनिंग इंस्पेक्टर श्री गणेश विश्वकर्मा एवं श्री बरैठा, थाना प्रभारी सतवास श्री आशीष राजपूत एवं समस्त दल उपस्थित था।

खातेगांव- नेमावर मार्ग पर  सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल!