jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

खातेगांव : ”दो पक्षों में खूनी संघर्ष” जयस नेता रामदेव काकोडिया के भाई द्वारा समाज की लड़की भगाकर शादी करने पर हुआ आपसी विवाद दोनों पक्षों को आई चोट

खातेगांव : हरणगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामदेव काकोड़िया के छोटे भाई राम हरि उर्फ़ चिंटू काकोड़िया द्वारा तीन-चार दिन पूर्व ग्राम लकड़ानी के धरम सिंह बरकडे की लड़की उम्र 18 वर्ष से अधिक को भगाकर ले गया था । जिन्होंने शादी कर ली थी। उसी बात को लेकर कल 6.5.2024 को रामदेव काकोडिया एवं उसके साथी सामाजिक स्तर पर समझौते के लिए ग्राम लकड़ानी गए थे। जहां पर उनका लड़की पक्ष के लोगों से विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई । जिसमें लड़की पक्ष से धरम सिंह पिता भाउलाल बरखड़े, धीरज पिता धरम सिंह बरकड़े, बातबाई पति धरम सिंह , देवपाल पिता रमेश को चोट आई थी। बाताबाई पति धरम सिंह बरकड़े द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया था जिस पर से अपराध 73/2024 धारा 452,294,506,34 भादवि का आरोपी रामदेव काकोडिया, चिंटू काकोड़िया और सतीश काकोडिया निवासी हरनगाव के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। दूसरे पक्ष रामदेव काकोडिया के भाई हरीराम उर्फ चिंटू काकोड़िया से रिपोर्ट करने के संबंध में पूछने पर बताया कि भाई रामदेव के आ जाने के बाद रिपोर्ट करने थाना आयेंगे।

मालूम हो कि रामदेव काकोडिया को गंभीर चोट आने से उनका इंदौर में इलाज चल रहा है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –