ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: पत्रकार अशोक सोनी ने ईमानदारी की मिशाल पेश की, रास्ते में मिला बुजुर्ग महिला का पर्स लौ... पाकिस्तान सीमा पर पसरा सन्नाटा , डर कर लोग क्षेत्र से कर रहे पलायन पहलगाम अटैक का बदला लेगा लारेँस कौन होगा उसका निशाना! भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच लारेँश ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 1 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का पूजन कर की आरती,शाम को किया गौ पूजन सिवनीमालवा: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने से चर्चाओ का बाजार गर्म, अश्लीलता की हद की पार मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह योजना में 297 नवयुगलों ने थामा एक दूजे का हाथ, भीषण गर्मी में परे... हंडिया: सर्व ब्राह्मण समाज ने अपने आराध्य देव भगवान परशुराम का पूजन कर अभिषेक किया, भोपाळ, इंदौर ट्रेन पहलगाम रील देख रहे युवक से विवाद मे पुलिस हुई सक्रिय, जिन युवकों ने की थी  मारपीट... CM  mohan yadav ने नयागांव के नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं: आदर्श यदुवंशी समाज के सामूहिक विवाह सम्...

इस जबरदस्त स्कीम के तहत सरकार महिलाओं को देगी हर महीने इतने रुपए, देखें पूरी जानकारी

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। कुछ योजनाएं महिलाओं के लिए पहले ही शुरू की जा चुकी है, इन योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं के जीवन को उज्जवल बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सरकार द्वारा शुरू की गई ऐसी ही एक योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है।

आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। किस प्रकार इस योजना में आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आगे आपको जानकारी प्रदान की जाएगी।

महिलाओं के लिए शुरू हुई नई योजना-

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। योजना में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। आगे आपको आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता –

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है, जो कि इस प्रकार है।

1. इस योजना का लाभ विवाहित और राज्य की मूल निवासी विवाहित महिलाएं ही प्राप्त कर सकती हैं।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. महिला का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
4. महिला के परिवार का कोई सदस्य शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
5. महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए, बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।

- Install Android App -

योजना की आवेदन प्रक्रिया –

अगर आप इस योजना में आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं, तो आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले महतारी वंदन योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रही आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जरूरी जानकारी को भरें।
4. योजना से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा कर दे।

इस प्रकार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

______________

यह भी पढ़े –