नई दिल्लीः केंद्र सरकार #MeToo अभियान को लेकर सख्त हो गई है। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि सरकार #MeToo के तहत आ रहे सभी आरोपों की जांच कराएगी और इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि #MeToo मामलों की जन सुनवाई के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। वरिष्ठ न्यायाधीश और कानूनी विशेषज्ञों वाली प्रस्तावित यह समिति #MeToo के तहत सामने आ रहे हर मामले की जांच करेगी।
वहीं, मेनका ने कहा कि मैं प्रत्येक शिकायतकर्त्ता की पीड़ा और उन्हें लगे सदमे को समझ सकती हूं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यस्थलों पर यौन प्रताड़ना के मामलों से ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समिति कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना के मामलों से निपटने के लिए कानूनी एवं संस्थागत प्रक्रिया को देखेंगी और पूरी प्रक्रिया को मजबूत करने के सुझाव देगी। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुई #MeToo मुहिम ने भारत में कई बड़ी हस्तियों के चेहरे बेनकाब कर दिए हैं।
#MeToo की लहर में सिनेमा जगत की हस्तियों के नाम सामने आए हैं। वहीं, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर भी एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद से मंत्री पर इस्तीफे का दबाव बना हुआ है।
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...
पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित
सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
