jhankar
ब्रेकिंग
नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित

MP BIG NEWS: 11 साल के मासूम के साथ हैवानियत,आरोपी युवक ने किया कुकर्म, फिर लाश को दफनाया

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर में 6 जनवरी को नदी किनारे एक बालक की लाश मिट्टी के अंदर दबी हुई मिली। लाश के कुछ अंग बाहर दिखाई देने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाकर लाश को बाहर निकाला तो लाश की शिनाख्त गांव के ही एक बालक के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया की बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को दफना दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

- Install Android App -

एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि भनपुरा गांव का बच्चा 4 जनवरी की सुबह 10 बजे अपने घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो 5 जनवरी को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। 6 जनवरी को गांव से निकली सिमरार नदी के किनारे एक गड्ढे में लापता बच्चे की लाश के कुछ हिस्से नजर आए। खुदाई करने पर शव बरामद किया गया।
आखिरी बार गांव के ही शख्स के साथ दिखा था पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बच्चे को आखिरी बार गांव के ही राहुल कोरी के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने राहुल कोरी से संदेह के आधार पर पूछताछ की। आरोपी ने बच्चे की हत्या करना कबूल कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। वह परिजनों को यह बताने जा रहा था। पकड़े जाने के डर से उसने बच्चे को गला दबाकर मार डाला। शव नदी किनारे दफना दिया।