jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

MP NEWS : तेज रफ्तार वाहन ने सब इंस्पेक्टर को रौंदा, हाईवे किनारे कर रहे थे वाहन की जांच

मकड़ाई समाचार रतलाम। जिले में हाईवे पर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने एक सब इंस्पेक्टर को रौंद दिया। वे हाईवे किनारे खड़े एक वाहन की चेकिंग कर रहे थे। सब इंस्पेक्टर के पैर पर से वाहन गुजर गया। हादसा देर रात 2 बजे के आसपास बताया जा रहा है।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक नामली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह तोमर को सूचना मिली थी कि नवरत्न होटल के सामने रतलाम-जावरा फोरलेन मार्ग पर रात 2 बजे एक संदिग्ध टवेरा गाड़ी खड़ी हुई है। इसकी सूचना पर अशोक सिंह अपने साथी नरेंद्र सिंह जगावत के साथ घटनास्थल पर गए थे। यह दोनों ही पुलिसकर्मी वहां गए थे। जब उन्होंने देखा कि वाहन में कोई भी नहीं है। वे टवेरा वाहन की चेकिंग कर ही रहे थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टवेरा को टक्कर मार दी। मौके पर खड़े सब इंस्पेक्टर तोमर जमीन पर गिर गए, उनके गिरते ही ट्रक का पिछला टायर तोमर साहब के पैर पर चढ़कर निकल गया। पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि उनके साथी के भी घायल होने के समाचार हैं।

सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस बल, ग्रामीण एसडीओपी मौके पर पहुंचे। तत्काल तोमर को रतलाम जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर सुबह करीब 6:00 बजे इंदौर के लिए रवाना कर दिया है।