jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

MP News : मालवांचल मे भीषण गर्मी पारा पहुंचा 45 पार, नौतपा से पूर्व आग उगल रहा है आसमान

मालवांचल भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा, नौतपा से पहले ही तापमान कहर 45 पार कर चुका 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।इस समय मप्र में मालवांचल भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है। इंदौर शहर में ही सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसी तरह मौसम में तेजी रही तो पारा 45 तक जा सकता है।

- Install Android App -

मालवा निमाड़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर

मौसम में इस समय गर्म हवा और तापमान में तेजी आ रही है। मालवा और निमाड़ क्षेत्र के कई जिलों में परा तापमान 45 डिग्री के भी पार कर चुका है। सोमवार को ही रतलाम का अधिकतम तापमान 45.5 और बड़वानी अधिकतम तापमान 45.2 दर्ज किया गया है। इसी तरह उज्जैन,शाजापुर और झाबुआ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर था।  इंदौर में रविवार की रात से उमस से परेशान लोग घरों से बाहर निकल कर राहत महसूस कर रहे थें। लेकिन सोमवार की सुबह सामान्य से अधिक 4 डिग्री तापमान था। सोमवार की सुबह 8 बजे 34 डिग्री और 11.30 बजे 40 डिग्री और शाम होते होते यह 41 डिग्री पर पहुंच गया।

नौतपा से से पहले ही तापमान कहर 45 पार कर चुका
मालवा निमाड़ के जिलों में तापमान 45 पार कर चुका हैं। स्थिति यह है कि नौतपा से  पहले ही तापमान कहर मचाए हुए है। रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 न्यूनतम 28.6, बड़वानी, अधिकतम 45.2 , शाजापुर में अधिकतम 44.6, झाबुआ अधिकतम 44.5, उज्जैन 44.0, ,धार 43.6 खंडवा 43.5, खरगोन 43.4, इंदौर 43.1, मंदसौर 42.6 बुरहानपुर 42.5, देवास 42.0 यह स्थिति बहुत ही ज्यादा दुखदायी है।