jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Mp Weather: मंगलवार सुबह शहर में बदला मौसम मावठ की बारिश शुरू, हवाओं से बढ़ी ठंडक किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश, किसानों के चेहरे खिले

केके यदुवंशी –

सिवनी मालवा : किसानों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। मंगलवार सुबह 6:30 से धीरे-धीरे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई है जिससे किसानों के खेत में पानी की आवश्यकता पूरी हो जाएगी सुबह से शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है। किसानों ने राहत का एहसास हो रहा है।

- Install Android App -

किसानों के खिले चेहरे –

किसानों ठेल क्षेत्र में नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा था लेकिन बारिश से पहुंच गया है अन्नदाताओं के चेहरे में चिंता की लकीर नजर आ रही थी। वहीं अब बारिश होने से उनके चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि बोनी के समय बारिश हो जाने से किसानों को फायदा होगा किसानों ने बताया कि यह बारिश नहीं यह खेत के लिए अमृत है सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के कारण मौसम इतना ठंडा हो गया है। जिसके कारण लोगों को अपने घर पर ही रहे जहां प्रतिदिन सुबह लोगों की घूमने की आदत थी वह घर से नहीं निकले बारिश के कारण स्कूल बच्चे भी स्कूल जाने में परेशानी आ रही है तेज ठंड के कारण कलेक्टर को छुट्टी दे देना चाहिए जिससे बच्चे बीमार ना हो स्थानीय अधिकारियों को कहना है कि कलेक्टर के आदेश के बाद ही छुट्टी की सूचना दी जाएगी।सुबह से फिर मौसम ने अचानक करवट ली तेज बारिश शुरू हो गई अचानक हुई बारिश से मौसम में काफी ठंडक खुल गई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में लोग बारिश में भीगते नजर आए तो कही अचानक बारिश से बचने का जतन करते नजर आए अचानक हुई। बारिश से जिले भर में मौसम में काफी ठंडक घुल गई है सुबह से ही अंधेरा छा गया और बादल जमकर बरसे जिससे मौसम खुशनुमा हुआ है।बारिश से बढ़ी ठंडक, रेनकोट के साथ गर्म कपड़ों में नजर आए लोग ।