jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

MP NEWS : ‘मध्यप्रदेश के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी-सीएम शिवराज सिंह चौहान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  भोपाल। वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग के लक्ष्य को लेकर बुधवार को मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी योग का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कहा कि ‘योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है। संस्कारधानी जबलपुर के नर्मदा तट, भेड़ाघाट और बंदरकूदनी से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान करता हूं।’ वहीं इस अवसर पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया |

- Install Android App -

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हींग लगे, न फिटकरी और रंग चोखा आए, यही योग का मूलमंत्र है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि की स्वीकृति है।

 विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य
जबलपुर में योग के इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘आज पूरा विश्व योगमय है। निरोग रहने के लिए योग करें। यह योग केवल योग दिवस के दिन ही नहीं करना है, बल्कि रोजाना करना है। स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है। अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाएं? योग करें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें। योग जोड़ता है।’ वहीं सीएम ने इस अवसार पर ऐलान किया कि ‘मध्यप्रदेश के विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी।’