jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

MP NEWS : शादी के लिये फर्जी खाकी का दम! ASI बनकर युवती से की सगाई, शक होने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से धोखाधड़ी का एक हैरतंगेज़ मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी असली पहचान छुपाकर खुद को सब इंस्पेक्टर बताया और महिला से सगाई कर ली। फिर दहेज में 8 लाख रुपये नगद और एक्टिवा भी ले ली। जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली थी। लेकिन इस बीच महिला को शक हुआ तो उसने युवक की जांच पड़ताल की जिसमें पता चला कि वो फर्जी इंस्पेक्टर बनकर उसे धोखा दे रहा था। युवक ना तो कोई अधिकारी था और ना ही पुलिसकर्मी। मामले का खुलासा होने पर युवती खुद बदमाश को लेकर थाने पहुंची जहां उसके खिलाफ विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

मामले पर पीड़ित युवती ने बताया कि 28 जून 2019 को सिमरोल के रहने वाले राजवीर सोलंकी से उसकी सगाई हुई थी। दोनों का संबंध पीड़िता के मौसी के बेटे के माध्यम से तय किया गया था। रवि ने उस वक्त खुद को मध्यप्रदेश पुलिस में ASI बताया था। अगले साल 9 मई 2022 को दोनों की शादी होने वाली थी। उसने सगाई के वक्त ASI की ड्रेस और आईडी कार्ड परिवार वालों को दिखाया था। लेकिन कुछ दिन बाद उसने सब इंस्पेक्टर की वर्दी में मंगेतर को मोबाइल पर फोटो भेजी। इसे देख युवती को शक हुआ तो उसने यह बात अपने छोटे भाई को बताई और राजवीर की जानकारी निकालने के लिए कहा। मंगेतर के भाई ने एसपी ऑफिस जाकर मोबाइल पर ID कार्ड दिखाया और जानकारी मांगी। वहां से पता चला कि इस नाम का कोई सब इंस्पेक्टर जिले में तैनात नहीं है। जिसके बाद भाई ने फर्जी अफसर की पोल खोल दी।

मामले का खुलासा होने पर युवती ने राजवीर के खिलाफ विजयनगर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, राजवीर गांव में खुद को पुलिस अफसर बताकर लोगों को झांसा दिया करता है। असल में वह बेरोजगार है और कोई काम नहीं करता है।