हरदा।परियोजना हरदा शहरी के केंद्र क्रमांक-1 पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा का महत्व, कौशल शिक्षा, विभागीय योजनाएं तथा कैरियर परामर्श की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं तथा अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकती हैं। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी भारती भल्लावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किशोर बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

