jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

Post Office की शानदार Saving Schemes, निवेश पर दे रहीं छप्परफाड रिटर्न, आज से ही करें शुरुआत

Post Office Scheme : अच्छा खासा पैसा जमा करने के लिए निवेश करना बेहद जरुरी होता है। इसके लिए सही निवेश स्कीम का होना और भी जरुरी है। ऐसे में अगर आप किसी निवेश स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो हम इस लेख में आपको पोस्ट ऑफिस की शानदार सेविंग स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की ये सेविंग स्कीम एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। जिससे कि आपको लंबे समय तक के लिए निवेश करना होगा।

Post Office Scheme

दरअसल हम जिन लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम की बात कर वह है पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट सेविंग स्कीम (National Savings Certificate Scheme) और पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) आदि हैं। चलिए इन सेविंग स्कीम्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम

- Install Android App -

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम की बात करें तो ये एक गारंटीड रिटर्न स्कीम है। इसमें 5 सालों के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम में पैसा निवेश करने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। बता दें पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेशकों को 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसमें आप 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

इसके बाद पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की बात करें तो इसमें निवेशक 1, 2, 3 सालों के लिए आसानी से पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम में 5.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। वहीं अगर 5 सालों के लिए इस एफडी स्कीम में पैसा लगाते हैं तो आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त होता है। इसके अलावा धारा 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। इसकी खास बात ये भी है कि इसमें आप 1000 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

अब बारी आती है पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग स्कीम की, जिसमें आप 5 सालों के लिए पैसों को निवेश करते हैं। इन 5 सालों में निवेश किए गए पैसों पर 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कम से कम 1 हजार रुपये से शुरु कर सकते हैं। इसके अलावा इस स्कीम में टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।