jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

आर खिरकिया: आर एस एस का शालेय विद्यार्थी पथ संचलन निकला 

खिरकिया । राष्ट्रीय स्वायंसेवक संघ खंड खिरकिया का शालेय विद्यार्थी पथ संचलन रविवार दोपहर साड़े तीन बजे प्रगति स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग श्रीराम चौक , सब्जी मंडी, आनंद नगर, पुरानी गल्ला मंडी, अखंड भारत स्मृति चोक मुख्य मार्ग से होते हुए निकला।

इस दोरान दर्जनों की संख्या में पूर्ण गणवेश धारी अर्ध गणवेश धारी के साथ सुप्रवेश में स्वायंसेवक पथसंचलन में सम्मिलित हुए।देश भक्ति गीतों एवं संगठित और शशक्त समाज निर्माण के भाव से ओत प्रोत गीतों पर एक साथ कदम ताल करते हुए चले । संचलन का समापन प्रगति स्कूल परिसर में हुआ।

- Install Android App -

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्याअर्पण मुख्य अतिथि वकील मनीष तिवारी एवं खंड संघ चालक संतोष गोर द्वारा की गई ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शारीरिक प्रमुख खिरकिया खंड के ग्राम खेड़ी निवासी प्रीतम पटेल ने गुरुगोविंद सिह जी के साहेब जादो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बाल्य अवस्था में मातृ भूमि और समाज के लिये उनके किए हुए त्यागो के बारे में बताया।

उपस्थित स्वयंसेवको से भारत भूमि के गौरव और हिंदू राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का आव्हान किया । कार्यक्रम में खंड विस्तारक कपील गीते, नगर कार्यवाह अभिषेक सोनी ,किरीट नागडा, हनी शर्मा,भागीरथ गौर , गिरिराज माहेश्वरी सहित दर्जनों की संख्या में विद्यार्थी स्वयं सेवक उपस्थित रहे ।