jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

सरपंच के बेटे ने कार में किया बलात्कार, परिवार को दी मारने की धमकी

भोपाल। नजीराबाद पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सरपंच के बेटे के खिलाफ बलात्कार सहित पीड़िता के परिवार की महिलाओं से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता को आरोप है, कि काम के बहाने सरपंच का बेटा उसे कार से भोपाल चलने का कहकर अपने साथ ले गया था। भोजपुरा के जंगल में आरोपी ने कार में उसके साथ ज्यादती की। और पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार की महिलाओं सहित सदस्यों से मारपीट कर मारने की धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वह निजी काम करती है। गांव के सरपंच के बेटे विनोद गौर से उसकी पहचान है। आरोप है की बीती 29 अगस्त को विनोद ने उससे भोपाल में एक मीटिंग होने की बात कहते हुए उसे साथ चलने को कहा। उसकी बात मानकर वह उसकी कार से मीटिंग में जाने को तैयार हो गई। विनोद उसे कार से भोजपुरा के जंगल लेकर पहुचां और वहॉ उसे डरा-धमकाकर जर्बदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बाद में आरोपी ने उसे गांव लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत सरपंच और उसके परिवार वालो से की जिस पर सरपंच के परिजन ने उससे मारपीट कर दी। आरोपियो के डर से पहले तो पीड़िता चुप रही लेकिन बाद में वह शिकायत दर्ज कराने थाने जा पहुचीं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद गौर, मनोज, गायत्री, सीमा मिलन सहित अन्य के खिलाफ बलात्कार, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।