jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

हरदा : कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की

हरदा : कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि नरवाई जलाने से मित्र कीट नष्ट हो जाते है, भूमि में आग लगाने से जैव विविधता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, सूक्ष्मजीव जलकर नष्ट हो जाते हैं। उन्होने बताया कि ऊपरी परत से ही पौधों के लिए अत्यावश्यक पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं किंतु आग के संपर्क में आने से जलकर नष्ट हो जाते हैं।

इससे भूमि कठोर होती है, एवं भूमि में जलधारण क्षमता काम हो जाती है, जिससे फसले जल्दी सूखती है, वातावरण के तापक्रम में वृद्धि होती है, धरती गर्म होती है एवं कार्बन नाइट्रोजन अनुपात में संतुलन बिगड़ जाता है, केंचुए कम हो जाते हैं, जिससे भूमि में वायु संचार में कमी आती है।

- Install Android App -

किसानों को सलाह दी गई है कि नरवाई समाप्त करने के लिये विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र जैसे कंबाइन हार्वेस्टर, भूसा बनाने की मशीन, रोटावेटर से जुताई अथवा पटा चला कर कल्टीवेटर से जुताई, हैप्पी सीडर तथा जीरो टिलेज से खड़ी नरवाई में गेहूं, मूंग और उड़द जैसी फसलें लगाई जा सकती है।

इसके साथ ही बेस्ट डीकंपोजर का उपयोग कर नरवाई को भूमि में जैविक खाद में बदला जा सकता है। नरवाई समाप्त करने हेतु मदर कलचर की और जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से संपर्क किया जा सकता है