jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

हरदा : आईटीआई में युवा संगम 12 मार्च को आयोजित होगा

हरदा : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा में प्रदेश एवं जिले के युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 मार्च 2026 गुरूवार को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

उल्लेखनीय हैं कि इस गरिमामयी आयोजन में जिले की प्रतिष्ठित कंपनी ‘मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा सहभागिता कर रही है। कंपनी द्वारा ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ के तहत एक वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स में इलेक्ट्रीशियन, लाइनमेन, स्टेनोग्राफर (हिन्दी), इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), सिविल इंजीनियरिंग तथा इन्फारमेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नॉलॉजी सिस्टम पदों की पूर्ति की जाएगी।

- Install Android App -

योजनांतर्गत चयनित आवेदकों को हर माह स्टाइपेंड/मानदेय दिया जावेगा एवं प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के बाद म.प्र. शासन से शासकीय प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। योजना अंतर्गत संलग्न आवेदक को छात्र प्रशिक्षणार्थी कहा जावेगा। मेले में ‘मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा के एचआर 12 मार्च गुरूवार को साक्षात्कार लेने हेतु उपस्थित होगें।

युवा संगम मेले 18 से 29 वर्षीय एवं मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिला एवं पुरूष आवेदक सम्मिलित हो सकेगें। सभी आवेदकों को वांछित शैक्षणिक दस्तावेज एवं बायोडाटा साथ में लाना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर या मोबाईल क्रमांक 9926534319 पर संपर्क कर सकते हैं।