jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Sheopur News: महिला पटवारी से ग्रामीण ने अभद्रता कर जान से मारने की दी

जमीन का नाप करने गई महिला पटवारी से बहस विवाद करते हुए ग्रामीणो ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला पटवारी ने शासकीय कार्य बाधा डालने के थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 श्योपुर। जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र में महिला पटवारी के साथ विवाद के दौरान जान से मारने की धमकी देने का मामला और गंभीर होता जा रहा है। इस मामले में महिला पटवारी ने थाने में लिखित शिकायत की है। महिला पटवारी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली शिकायत के अनुसार हल्का पटवारी सोनिका बंसल ग्राम कोटवार नाथू लाल धानुक के साथ भूमि सर्वे क्रमांक 58 की जांच करने के लिए हुल्लपुर गांव पहुंची थे।

महिला पटवारी का रास्ता रोका किया विवाद

- Install Android App -

इसी दौरान रास्ते में रूमाली जाटव, अंगूरी शाक्य, महेश्वरी, कैलाश जाटव, मुन्नी, अनूप शर्मा, अरविंद्र शर्मा, गोपी जाटव, रामश्री जाटव, महिपत बघेल, बनवारी जाटव, श्रीनिवास शर्मा, भगवंत शाक्य, कल्याण बघेल सहित अन्य लोगों ने पटवारी को रोक लिया।

जान से मारने की धमकी दी गई

शिकायत में महिला पटवारी बंसल का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। यह लोग उन पर हमला करने दौड़े थे।इस प्रकरण में उचित कार्रवाई के लिए विजयपुर एसडीएम कार्यालय से भी एक पत्र पुलिस थाने को लिखा गया है। विजयपुर टीआइ सतीश दुबे का कहना है कि हुल्लपुर की महिला पटवारी ने आवेदन देकर शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।