jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया...

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही फार्मा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 733.22 अंक नीचे आकर 80,426.46 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 236.15 अंक नीचे आकर 24,654.70 पर बंद हुआ। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक गिरावट रही।

- Install Android App -

आज सभी सूचकांक नीचे आकर लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गयी। इस दौरान सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा मोटर्स और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे जबकि एमएंडएम, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, बीईएल, ट्रेंट और एचयूएल के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। दवा कंपनियों पर नए टैरिफ लगाने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे दवा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं तकनीकी शेयरों में भी बिकवाली हुई। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सतर्क रुप अपनाया और वे बाजार से दूसरे बनाये रहे।

इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 100 अंक की कमजोरी के साथ 80,956.01 पर खुला, वहीं निफ्टी 50 सूचकांक 24,818 पर खुलकर 99.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,804 पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखी गई। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.9 फीसदी, जापान का निक्केई 0.3 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.3 फीसदी गिरा। अमेरिका के बाजार भी गुरुवार को तीसरे दिन लगातार नीचे बंद हुए। एसएंडपी 500 और नेस्डेक दोनों में 0.5 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।