प्रदेश के कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी अब तेजी से बढ़ने लगी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। इनमें पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
दिसंबर में और टेढ़ी होगी ठंड
इंदौर की इस घोड़ी का एक दिन का किराया 11 लाख तक, 2027 तक हुई बुकिंग
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड के बाद दिसंबर में भी कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
आगामी 3 दिन रहे सावधान
अगले 3 दिन रखे सावधानी 5 से 7 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसकी वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
7 दिसंबर के बाद इन बर्फीली उत्तरी हवाओं का सीधा असर मध्य प्रदेश पर दिखेगा।
इसका प्रभाव मुख्य रूप से उज्जैन,ग्वालियर,चंबल और
सागर के साथ-साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग पर भी पड़ेगा।
इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
राजस्व में लापरवाही पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने महू के तीन पटवारियों को किया निलंबित
ज्ञात हो कि बीती रात कई जिलों में तापमान एक अंक में रहा।
सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 6.6°C दर्ज किया गया। कुछ जिलों का तापमान देखे।
कल्याणपुर (शहडोल) – 7.4°C
शाजापुर – 7.9°C
मुरैना – 8.5°C
ग्वालियर – 8.6°C
उमरिया – 9.1°C
दतिया – 9.3°C
राजगढ़ – 9.4°C
रीवा – 9.8°C
वहीं इंदौर में तापमान 10.2°C और जबलपुर में 11.4°C दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में क्या रहेगा असर ?
रात के तापमान में तेज गिरावट
सुबह-शाम कोहरे और धुंध की स्थिति बर्फीली उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी शीतलहर की संभावना
संवेदनशील जिलों में तापमान 5°C के आसपास पहुंच सकता है।
मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग द्वारा कहा जा रहा है इस दर्द भरे मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ेगी जिससे सावधान रहना आवश्यक है घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें हाथ पैर और चेहरे को गर्म कपड़ों से ढाक रखें घर में बड़े बुजुर्ग और बच्चे का विशेष ध्यान रखें संभव हो तो गर्म पानी का उपयोग करें सावधानी रखें।

