jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : सम्पत्तिकर, जलप्रभार व अन्य उपभोक्ता प्रभार के अधिभार में मिलेगी छूट हरदा : जिले में नरवाई/पराली जलाने पर प्रतिबंध नीमच: समोसे में कॉकरोच मिलने के बाद ‘सम्राट नाश्ता सेंटर’ पर फूड विभाग का छापा हरदा : कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिक युवती का अपहरण फिर रेप रहटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया ,... CM यादव का बड़ा ऐलान: किसानों को गेहूं पर ₹40 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देगी राज्य सरकार भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पालक संघ का प्रदर्शन UPSC Result 2025 में एमपी का जलवा, भोपाल के ईशान भटनागर बने AIR-5 बिग न्यूज हरदा: ग्रामीण की संदिग्ध मौत, आरोपी को सिराली पुलिस ने किया गिरफ्तार  खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग, पुलिस लाइन में SP-IG ने लगाए ठुमके किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले-90% किसान कर्ज में डूबे

हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

हरदा : सिकमी/बटाईदार व वन पट्टाधिकारी को 2 फरवरी से पूर्व का अनुबंध प्रस्तुत करना होगा
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ का पंजीयन 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने जिले के सभी किसानों से 7 मार्च के पूर्व गेहूँ पंजीयन कराने का अनुरोध किया है।

- Install Android App -

उन्होने बताया कि विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी के अनुबंध 2 फरवरी 2026 के पूर्व का होने पर ही पंजीयन हेतु मान्य होंगे एवं अनुबंध पर भू स्वामी और बटाईदार के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। सिकमी पंजीयन हेतु उचित मूल्य का स्टाम्प होना अनिवार्य है।

जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने किसानों से अनुरोध किया है कि सिकमी/बटाईदार एवं वन पट्टाधिकारी पंजीयन के समय 2 फरवरी 2026 से पूर्व के ही भूमि के अनुबंध प्रस्तुत करें ताकि सुगमता से पंजीयन किया जा सके।