jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

अनैतिक संबंध पर चार महीने पहले युवक को मार कर फेंका था, अब 80 हड्डियों के साथ शव बरामद

अनैतिक संबंध पर दो लोगों ने मिलकर इस युवक को मारकर जंगल में फेंक दिया था

मकड़ाई समाचार सीधी। चार महीने पहले गायब हुए युवक का नर कंकाल मिला। शव गल जाने के कारण पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर 80 हड्डियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया है कि शव गलने के कारण यह हड्डियां मौके पर मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अनैतिक संबंध पर दो लोगों ने मिलकर इस युवक को मारकर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपितों को 15 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि शव को काटा नहीं गया था। चार महीने बीत जाने की वजह से शव गल गया था।

मामला रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत छुहिया सरैया गांव ढाई किलोमीटर दूर दुधमनिया पहाड़ का है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि विकास गिरी 31 वर्ष निवासी छुहिया मऊगंज निवासी युवक फरवरी महीने घर से अचानक गायब हो गया था, जिसकी रिपोर्ट थाना क्षेत्र में मऊगंज थाने में दर्ज की गई। पुलिस जांच में जुटी थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवक नहीं मिला। सितंबर महीने में सूचना मिली की दुधमनिया के जंगल में एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने लगी। एफएसएल टीम मौके पर मौजूद रहे।

- Install Android App -

जीजा और साले ने मिलकर की थी हत्या

बता दें कि विकास गिरी चार महीने पहले गायब हुआ था। विकास गिरी अनैतिक संबंध को लेकर यूनुस वख्श निवासी दुधमनिया 43 वर्ष और सुल्तान मोहम्मद 40 वर्ष ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। युनूस और सुल्तान आपस में जीजा और साले हैं। मौत के बाद गुनाह को छुपाने के लिए दोनों ने एक डंडे पर हाथ पैर बांधा और दुधमनिया के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। करीब चार महीने किसी को पता नहीं चला। घना जंगल होने के कारण यहां मवेशियों का भी आना-जाना बना रहता था। चार सितंबर को राहगीरों ने जब से देखा तो पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों को 15 नवबंर को गिरफ्तार कर लिया।

नहीं काटा था टुकड़ों में

पुलिस ने बताया कि युवक को मौत के बाद ठिकाने लगाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया गया था। चार महीने का समय बीत जाने के कारण शव पूरी तरह से गल गया है। ऐसे में शरीर की हड्डियां 80 हड्डियां बरामद की गई हैं।