jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

अफगानिस्तान में नमाज पढ़ते समय मदरसे में धमाका, 10 बच्चों सहित 15 की मौत

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान से एक भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। यह बम धमाका ऐबक शहर में हुआ है। यह जानकारी न्यूज चैनल टोलोन्यूज ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अफगानिस्तान में एक मदरसे में हुए बम धमाके में 10 बच्चों की मौत हो गई। विस्फोट दोपहर की नमाज के दौरान हुआ।

घटना की जांच शुरू

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा, ‘ऐबक में हुए विस्फोट में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।’ सोशल मीडिया पर कुछ फुटेज भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक हॉल में खून से लथपथ शव दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि तालिबान के अधिकारियों ने धमाके वाली जगह पर आम जनता के जाने पर रोक लगा दी है।

- Install Android App -

ISIS मस्जिदों को बना रहा निशाना

आईएसआईएस ने मस्जिदों और नमाज के दौरान धमाके किए हैं। खासकर अफगानिस्तान के शिया समुदाय पर निशाना बनाया है। इससे पहले अगस्त में काबुल में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 21 लोग मारे गए थे। वहीं अक्टूबर में काबुल के हजारा में एक स्कूल पर हमले में 52 लोग मारे गए थे। जिनमें अधिकांश लड़कियां थीं।

अफगानिस्तान में 97% आबादी गरीबी रेखा के नीचे

इधर तालिबानी शासन के बाद अफगानिस्तान में आर्थिक संकट आ गया है। एक सर्वे के अनुसार, खाद्य पदार्थों की कमी के कारण देश की 97% जनता गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है। इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, सूखे और खराब शासन के कारण आधे से अधिक आबादी भोजन की गंभीर कमी से जूझ रही है। लोगों की आजीविका पर प्रभाव पड़ा है।