jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

एफएक्यू-गेहूं की ही समर्थन मूल्य 2125/-पर ,गेहूं खरीदी 25 मार्च से, किसान संघ ने जताया विरोध मानक गुणवत्ता के पैमाने पर 70 फीसदी गेंहू बाहर हो जायेगें,किसानो से छलावा क्यूं

 मकड़ाई समाचार इंदौर| किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 25 मार्च से शुरू होगी। शासन ने किसानों से मानक गुणवत्ता वाले गेहूं की ही खरीदी का ऐलान किया है। विभाग ने कहा है कि फेयर एवरेज क्वालिटी यानी (एफ ए क्यू) गेहूं की ही समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदी होगी। किसान संघ ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मौसम की ताजा मार के बाद तो 70 प्रतिशत गेहूं क्वालिटी के इस पैमाने पर खरा नहीं उतरेगा। संघ ने ऐसे में मंडी में बिकने वाले गेहूं पर बोनस देने की मांग रख दी है।

- Install Android App -

प्रदेश और जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन (खरीद) 25 मार्च से 10 मई तक किया जाएगा। निर्धारित खरीदी केन्द्रों पर किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। इसके लिए मंगलवार 21 मार्च से स्लाट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो रही है। खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार इंदौर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 97 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इस वर्ष गेहूं बेचने के लिए 34 हजार 200 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
किसानों द्वारा फसल विक्रय के लिए 21 मार्च से स्लॉट बुकिंग वेबसाइट www.mpeuparjan.nic.in पर की जा सकेगी। इस लिंक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत, सत्यापित किसान स्वयं के मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे तथा उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।
स्लॉट बुकिंग के लिए किसान के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
किसान संघ ने जताया विरोध
भारतीय किसान संघ के इंदौर महानगर अध्यक्ष दिलीप मुकाती ने कहा कि एफएक्यू के पैमानों पर खरीद हुई तो 70 प्रतिशत किसानों का गेहूं बाहर हो जाएगा। एफएक्यू गेहूं उसे माना जाता है जिसमें सही रंग-चमक हो, नमी की मात्रा कम हो और मिट्टी-कचरे का अंश भी नाममात्र का हो साथ ही दाने भी भरे हुए हों। ताजा दौर में जो पकी फसल पर बरसात-ओलो की मार पड़ी है उससे गेहूं का रंग और चमक तो फीकी पड़ना तय है। साथ ही ओलावृष्टि से खेतों में बिछ चुके गेहूं की कटाई होगी तो मिट्टी की मात्रा भी ज्यादा आएगी। नमी भी ज्यादा होगी। ऐसे में किसान सरकारी खरीदी में गेहूं नहीं बेच सकेगा।