jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर...

कृषि मंत्री पटेल ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिले के नागरिकों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सुशासन और जनकल्याण के कई अभियान चलाये हैं। हमारा प्रदेश आत्म-निर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सेवाएँ और उनका लाभ सरलता, सुगमता और समय-सीमा में मिलें, इसके लिए सुशासन को निरंतर प्रभावी बनाया जा रहा है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।