jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

जुलूस में मुस्लिम युवकों ने औरंगजेब की फोटो लेकर जश्न मनाया,चार के खिलाफ मामला दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  महाराष्ट्र| अहमदनगर जिले  में एक दरगाह के जुलूस के दौरान क्रूर मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर को लहराते हुए डांस करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के उप.मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई की बात कही थी।

वीडियो वायरल होने के बाद रिएक्शन की झड़ी

जानकारी के मुताबिक अहमदनगर के मुकुंदनगर में एक जुलूस में मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मुगल शासक औरंगजेब की फोटो लेकर जश्न मनाया था। इस वाकिये का वीडियो वायरल होने के बाद रिएक्शन की झड़ी लग गई। उप.मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है।भिंगार कैंप के पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह जुलूस रविवार सुबह नौ बजे फकीरवाड़ा इलाके में निकाला गया था। अधिकारी ने कहा जुलूस में चार लोगों ने औरंगजेब के पोस्टर लहराए। इन चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता  की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया

- Install Android App -

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहाए कोई औंरगजेब का पोस्टर लहराता है तो उसे माफ़ नहीं किया जाएगा। इस देश और राज्य में हमारे पूजनीय देवता छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हैं।

सरकार को कानून एवं व्यवस्था के लिए उचित कदम उठाने चाहिए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। वहीँ, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं के सामने आने पर सख्त कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन करती कुछ नहीं है।

मालूम हो कि औरंगजेब को हिंदू विरोधी बादशाह माना जाता है। औरंगजेब ने महाराष्ट्र में कई मंदिरों को तुड़वाया और महिलाओं पर अत्याचार किया था। यहां तक की छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे संभाजी महाराज को वर्ष 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर पकड़ने के बाद यातनाएं देकर मार डाला गया था।