jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

नदी में नाव पलटी 18 की मौत, नाव में सवार थे 40 यात्री, पीएम ने जताया दुख

केरल के मलप्पुरम जिले में नदी में एक सवारियों से भरी नाव पलट गई है. इस नाव में करीब 40 लोग सवार थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अभी तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है।, वहीं कई लोग अभी भी नदी में लापता हैं. घटना की खबर मिलते ही मौके पर बचाव एवं राहत दल पहुंच गया है. जो लोग नदी में लापता हैं उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है.।
जानकारी के मुताबकि पुरापुझा नदी पर रविवार शाम करीब 7 बजे एक टूरिस्ट बोट थूवल थेरम पर्यटन स्थल पर पलट गई. नाव में टूरिस्ट के साथ कई बच्चों के सवार होने की खबर भी सामने आ रही है।

मौके पर बचाव दल के अलावा कई मछुआरे और स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं. मौके पर 10 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकालने की खबर भी सामने आ रही है. रेस्क्यू किए गए लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है |केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहीमन ने 18 लोगों के हताहत होने की पुष्टि की है. 18 लोगों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव पर क्षमता से ज्यादा भीड़ थी और लाइफ सेविंग उपकरण नाव पर मौजूद नहीं थे. यह जगह समुद्र के किनारे पर मौजूद है | नाव किनारे से करीब 300 मीटर दूर थी जिस वक्त यह हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक नाव पर जो लोग सवार थे वह मलप्पुरम के परप्पनंगडी और तनूर क्षेत्रों से आए थे. यहां पर यात्री बोट्स को शाम सिर्फ 5 बजे तक ही ऑपरेशन की अनुमति है।

मृतकों को 2 लाख रुपये सहायता राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं. पीएम मोदी ने पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

साभार: द इनसाइडर न्यू

- Install Android App -