jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज

नर्मदा जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे, बड़वाह से कावड़ लेकर निकले युवक

खेड़ीघाट बड़वाह से मां नर्मदा का पवित्र जलभर कर उज्जैन के लिए बड़वाह के दो युवक कावड़ यात्रा पर बुधवार को पैदल रवाना हुए। विनोभा मार्ग वार्ड 4 निवासी दो युवक गोपाला काले और यश पवार प्रातः ही कावड़ में  माँ नर्मदा का पवित्र जलभर महाकाल का अभिषेक करने हेतु पदयात्रा पर निकले। गोपाला काले ने बताया कि यह हमारा दूसरा वर्ष है विगत वर्ष भी हम कावड़ यात्रा लेकर गए थे। बोल-बम और जय शंभू के नारों के साथ कावड़ यात्री युवक करीब 130 किलोमीटर से भी अधिक का पैदल रास्ता तय करने के तीन दिनों बाद उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल का नर्मदा के 21 लीटर जल से जलाभिषेक करेंगे। युवकों को परिवार जनों ने आकर्षक कावड़ सजाकर और केशरिया वस्त्रों में धोती पहनकर बोल – बम के नारों के साथ यात्रा  पर परिवार जनों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया।