jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन पर मार्गदर्शन लिया

मकड़ाई समाचार भोपाल। अगले माह जनवरी में इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस,जी 20 समिट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन संबंधी विषयों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल उपस्थित एवं संबोधित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, कार्यक्रमों और जनकल्याण की योजनाओं की प्रगति से माननीय प्रधानमंत्री को अवगत कराया एवं अन्य समसामयिक विषयों पर प्रधानमंत्री जी से चर्चा की। प्रधानमंत्री को प्रदेश के विकासकार्यों की भी जानकारी दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मप्र में फ्लोटिंग पावर प्लांट लगने वाला है। बांध के ऊपर सोलर पैनल बिछाकर बिजली बनाएंगे, तो जमीन भी बचेगी, पानी भी भाप बनकर नहीं उड़ेगा। इस प्रोजेक्ट का मैंने प्रधानमंत्री जी से शिलान्यास करने आग्रह किया है: इसके अतिरिक्त हमने मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया है। धरती पर हमारे जनजातीय भाई-बहनों को जंगल, जमीन और जल व उनकी संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने जो नियम बनाए हैं उन पर भी विस्तार से चर्चा की।