jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लाड़लियों को करेंगे संबोधित

मकड़ाई समाचार भोपाल। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भोपाल मिंटो हॉल में दोपहर 3 बजे राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी और बेटियों को वर्चुअली जोड़ा जाएगा। प्रदेश की प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं पंचायत भवनों में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित होगा और बालिकाएँ जुड़ेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश की 21 हजार 550 लाड़लियों को 5 करोड़ 99 लाख की छात्रवृत्ति का आनलाइन अंतरण करेंगे।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार बालिकाओं के उज्जवल भविष्य, स्वस्थ जीवन के प्रति लगातार प्रयासरत है। बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शैक्षणिक स्थिति और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल 2007 को लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की गई। योजना के प्रारंभ से अब तक प्रदेश भर की 39.81 लाख बालिकाएँ लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत हो होकर लाभान्वित हो रही हैं।

मध्य प्रदेश सरकार बेटियों को आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में भी अग्रसर है लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 आत्म-निर्भर लाड़ली से अब प्रदेश की हर बेटी सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेगी। स्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 2 साल की शिक्षा पूरी करने के बाद 20 हजार की राशि राज्य सरकार प्रदान करेगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 आत्मनिर्भर लाडली के बेहतर बदलाव करने के लिए आमजन से सुझाव लेकर योजना में बदलाव भी किए जाएंगे। प्रदेश के हर जिले में साल में एक दिन लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।