jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

लंबित वनाधिकार पट्टों के निराकरण संबंधित दिशा निर्देश

मकड़ाई समाचार,अलिराजपुर|  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में लंबित वनाधिकार पट्टों के निराकरण संबंधित दिशा निर्देश देने हेतु बैठक कलेक्टोरेट अलीराजपुर में हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एसके मालवीय, डीएफओ श्री डोडवे, समस्त एसडीएमगण, समस्त जनपद सीईओगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने निर्देश दिए कि वनाधिकार पट्टों के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जाएगा। संबंधित विभाग समन्वय के साथ जनपदवार प्रकरणों के निराकरण एवं लंबित रहने के कारणों की स्थिति का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम वन अधिकार समितियों द्वारा जो दावे अमान्य किये गए है उन्हें पुर्नविचार हेतु ग्राम वन अधिकार समितियों को वापस भेजे जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 जुलाई से 3 जुलाई 2020 तक ग्राम वन अधिकार समिति के सदस्य, संबंधित क्षेत्र के पटवारी, बीड गार्ड, सचिव, जीआरएस ग्राम स्तर पर विशेष रूप से उपस्थित होकर संबंधित प्रकरण के निराकरण हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा अमान्य किये गये दावों की सतही आधार पर पुनः परीक्षण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया यदि दावाकर्ता 13 दिसंबर 2005 से पूर्व कब्जा कर कास्तकारी कर रहा है तथा वर्तमान में कब्जा कर खेडान कर रहा है तो उसे मान्य किया जाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी वन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद सीईओगण संयुक्त रूप से उक्त तिथियों का ग्रामवार कार्यक्रम तैयार कर जारी करें। उक्त कार्य का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार एवं चौकीदार के माध्यम से ढोडी पीटवाकर आमजन तक जानकारी पहुंचाए।