jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा : नशे में धुत युवक ने अस्पताल में हंगामा कर महिला आरक्षक से किया दुर्व्यवहार

कोरबा। जिला अस्पताल में बीती रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। मना करने के बाद भी युवक अस्पताल के बाहर जाने को राजी नहीं हुआ। उसने ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षकों से दुर्व्यवहार किया। सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त युवक को पकड़कर चौकी ले गई।

यह पूरा मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है, जिला अस्पताल में रात को भी कुछ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था परिसर में ना हो। अधिकारियों के आदेश के बाद यहां पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। जिसमें 2 महिला आरक्षक भी शामिल है। उसी समय शराब के नशे में मदहोश एक युवक अस्पताल परिसर में घुसकर हंगामा करने लगा।

- Install Android App -

जिसे देख पुलिसकर्मी उसे यह यह कहते हुए बाहर निकालने लगे की यह प्रतिबंधित जगह है। आपको जो भी कहना है वह अस्पताल के बाहर जाकर कहिए। लेकिन शराब के नशे में धुत युवक को बाहर और अंदर का कोई होश नहीं रहा। वह अपनी महफिल में झूमता रहा। इतना ही नहीं शराबी युवक ने महिला आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

महिला आरक्षक ने रामपुर चौकी में फोन किया, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर तक ड्रामा, हंगामा और हाथापाई के बाद पुलिस पहुंची। युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जिला अस्पताल का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकीं हैं।